यहाँ इंजीनियर्स फेडरेशन ने समन्वय के साथ काम करने का लिया संकल्प

ख़बर शेयर करें

 विभागीय एवं अभियंताओं के हितों की पुरजोर पैरवी के साथ होगा समस्याओं का समाधान 

Ad
Ad


 हल्द्वानी एसकेटी एसकेटी डॉट कॉम

इंजीनियर्स फेडरेशन की बैठक में सभी अभियंताओं द्वारा एक स्वर से यह निर्णय लिया गया कि फेडरेशन के सभी घटकों द्वारा मिलजुलकर आपसी समन्वय के साथ  काम किया जाएगा जिसमें  प्रदेश और इंजीनियरिंग के हित हमेशा सर्वोपरि रखे जाएंगे.  जिला अध्यक्ष इंजीनियर अशोक कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में सिंचाई विभाग के मुख्य अभियंता सिचाई का स्वागत किया गया जिला अध्यक्ष इ o अशोक कुमार  ने बताया कि नैनीताल शाखा के अंतर्गत नए पदों का सृजन किया है जिसके क्रम में उपाध्यक्ष, संयुक्त सचिव व प्रचार-प्रसार सचिव का पद जोड़ा गया। इ o एके कटारिया को उपाध्यक्ष, इ o प्रीति पंत को प्रचार सचिव  एवम इ o शाहनवाज को संयुक्त सचिव के पद सर्वसम्मति से चुना गया।
इसके अतिरिक्त विभिन्न विभागों के लिए को ऑर्डिनेटर का भी चुना गया। जिसमे लोक निर्माण विभाग हेतु इ o संजय पाण्डेय, पावर हेतु इ o शुभा जोशी,पेयजल हेतु इ o वी o एस o तोमर एवम सिंचाई हेतु इ अंचित रमन आदि को नियुक्त किया गया।

 बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई जिसमें मुख्य बिंदु कोषागार द्वारा समय पर भुगतान न किया जाना, बिलों पर  अलग-अलग समय पर अलग-अलग आपत्तियां लगाकर वापस लौटा दिया जाना परेशानी  का कारण बनता जा रहा है.अभियंताओं हेतु वाहनों की अनुपलब्धता, विभागों में अभियंताओं की कमी, नई भर्तियों का ना किया जाना इत्यादि मुख्य बिंदुओं पर चर्चा की गई।
 अभियंताओं द्वारा अवगत कराया गया कि यदि फील्ड में कार्य करने में अभियंताओं को किसी भी प्रकार की समस्या आती है तो उसको फेडरेशन द्वारा उच्चाधिकारियों के संज्ञान में लाया जाएगा एवम विभाग एवं अभियंताओं के हितों को ध्यान में रखकर समस्याओं का समाधान निकाला जाए।
मीटिंग में इस बात पर भी जोर दिया गया कि यदि समन्वय स्थापित कर सभी विभाग एक साथ काम करेंगे व कार्यों को निष्पादित करने में आ रही समस्याओं का सही प्रकार से निराकरण किया जाएगा तो निश्चित है जिले के साथ-साथ प्रदेश भी विकास की नई बुलंदियों को छुएगा ।बैठक में इ ०संजय शुक्ला, इ ०अरुण कुमार, इ ० विशाल सक्सेना, इ ०डी के बंसल, इ ०आर बी सिंह, इ ० अशोक कुमार, इ ० दीपक गुप्ता, इ ० नंदकिशोर, इ o अशोक कटारिया,इ o प्रीति पंत, इ o अमित बंसल, इ ० मिताली कपिल, इ ० शिल्पी भट्ट आदि ने प्रतिभाग किया।