यहां हाथी ने युवक पर किया हमला,दर्दनाक तरीके से ली जान

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

ऋषिकेश। ऋषिकेश-नीलकंठ मोटर मार्ग पर पटना वाटरफॉल के पास हाथी ने हमला कर एक युवक को पटक-पटक कर मार डाला। हाथी ने झोपड़ी में बनी एक दुकान और कार को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस ने एहतियात के लिए नीलकंठ मार्ग पर यातायात को रोक दिया है।

ADVERTISEMENTS


लक्ष्मण झूला थाना पुलिस को सुबह स्थानीय लोगों ने पटना वाटरफॉल के पास हाथी के एक युवक को मारने की सूचना दी। कई लोगों ने आसपास हाथी को घूमते हुए भी देखा। थाना प्रभारी विनोद सिंह गुसाईं ने बताया कि सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। बताया कि युवक की उम्र 35 वर्ष के आसपास थी।


उसके सिर पर गंभीर चोट लगी थी। बताया कि युवक के पास से पहचान संबंधी कोई दस्तावेज नहीं मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर एम्स की मोर्चरी में भिजवा दिया। उन्होंने बताया कि घटना राजा जी टाइगर रिजर्व पार्क की है। वन विभाग को घटना की सूचना दे दी गई है। हाथी के हमले की आशंका के चलते नीलकंठ मोटर मार्ग पर यातायात को रोक दिया गया है। युवक की शिनाख्त के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

ADVERTISEMENTS