यहाँ मेडिकल के छात्र ने 6 वी मंजिल से कूद कर की आत्महत्या, हुई मौत

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

ऋषिकेश एसकेटी डॉट कॉम

ADVERTISEMENTS

ऐम्स ऋषिकेश मैं मेडिकल की पढ़ाई कर रहे दूसरे वर्ष के छात्र ने कॉलेज की बिल्डिंग की छठी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। लहूलुहान हालत में छात्र का शव देखकर छात्रों तथा तीमारदारों में हलचल मच गई। राजस्थान के गंगानगर निवासी मेडिकल के दूसरे वर्ष के छात्र रजत मूंद ने किस कारण से आत्महत्या की इसके लिए पुलिस जांच में जुट गई है ।

कोतवाली पुलिस के मुताबिक शनिवार को राजस्थान स्थित गंगानगर निवासी एमबीबीएस रजत मुंद (19) एम्स की मेडिकल कालेज की छठवीं मंजिल से कूद गया। छात्र के खून से लथपथ शरीर को देख आस-पास मौजूद स्टाफ, चिकित्सक, मरीजों और तीमारदारों में हड़कंप मच गया।
मौके पर तुरंत चौकी पुलिस भी पहुंच गई।

छात्र को उपचार के लिए ट्रामा सेंटर में ले जाया गया, लेकिन ट्रॉमा सेंटर में पहुंचने से पहले ही छात्र दम तोड़ चुका था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से घटना की जानकारी जुटाई रही है। वहीं साथी छात्रों से भी पुलिस पूछताछ कर रही है। मृतक एमबीबीएस के द्वितीय वर्ष का छात्र था।

ADVERTISEMENTS