फायर ब्रिगेड में तैनात पुलिसकर्मी की मौत, कार में सवार अन्य दो मित्रो की हालत नाजुक

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

हलद्वानी एसकेटी डॉट कॉम

-->

हल्द्वानी के फायर ब्रिगेड में तैनात जवान नितिन सिंह राणा की मंडी बाईपास रोड पर पेड़ से टकराने के बाद मृत्यु होने से पुलिस विभाग में शोक की लहर छा गई है 69पुलिसकर्मियों ने उन्हें आज भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

जानकारी के मुताबिक नितिन मुंगेर से नानकमत्ता का रहने वाला है उसके साथ उसके दो अन्य मित्र जो बेल गांव में पुलिस की फिजिकल ट्रेनिंग के लिए आए थे वह उससे मिलने के बाद वापस जा रहे थे नितिन उन्हें छोड़ने के लिए मंडी बाईपास से निकल रहा था किसी भी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई और सीधे पेड़ से टकरा गई।

फाइल फोटो नितिन सिंह राणा

सूचना के बाद पुलिस ने उन्हें सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उन्हें डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया जबकि उनके साथ आए दो अन्य लोग अभी भी गंभीर अवस्था में हैं जानकारी के अनुसार यह घटना रात्रि की है। नितिन सिंह राणा की बैरक में मिलने के लिए उनके दो रिश्तेदार आये थे। रात्रि को नितिन सिंह राणा को एसएसपी कार्यालय सेअपने विभाग की डाक लानी थी। वह अपने मित्रों केआग्रह पर उनकी कार में सवार हो गए। मंडी बाईपास रोड पर उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई बड़ी जबरदस्त टक्कर होने के साथ में नितिन सिंह राणा ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया जबकि उनके दो रिश्तेदार गंभीर रूप से घायल हैं घायल रिस्तेदारो का का नाम अनुराग सिंह और निशु सिंह बताया जा रहा है। दोनों बैलपड़ाव के आरबीआई सेंटर में पुलिस भर्ती के लिए आए हुए थे।