यहां स्पा सेंटर में मसाज के बहाने चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा शर्म से झु झुकी पुलिसकर्मियों की नजरें

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी, रुद्रपुर और देहरादून समेत कई जगह ऐसे मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें स्पा सेंटर के भीतर अनैतिक गतिविधियां होती मिलीं।ताजा मामला उधम सिंह नगर के पंतनगर का है। जहां स्पा सेंटर में मसाज के बहाने जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा था। पुलिस ने मौके पर छापा मारा तो स्पा सेंटर के भीतर का नजारा देख पुलिसकर्मियों की आंखें शर्म से झुक गईं।

ADVERTISEMENTS

वहां युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में मिले। छापे के बाद पता चला कि स्पा सेंटर का मालिक कोई और ही है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

दरअसल पुलिस को पंतनगर के मॉल में स्थित एक स्पा सेंटर में अनैतिक गतिविधियां होने की सूचना मिली थी। जिसके बाद थाना पुलिस, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट और साइबर क्राइम टीम ने संयुक्त रूप से स्पा सेंटर पर छापा मारा।

इस दौरान मसाज केबिन में 2 युवक और 2 युवतियां आपत्तिजनक हालत में मिले। मौके से आपत्तिजनक सामान भी मिला। युवतियों के पास प्रशिक्षण का किसी प्रकार का प्रमाणपत्र भी नहीं था। मामला पूरी तरह से देह व्यापार का पाए जाने पर पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया। स्पा सेंटर संचालिक की तलाश जारी है

ADVERTISEMENTS