दुर्घटना -यहां हादसे में कार के उड़े परखच्चे

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

हरिद्वार।यहां के ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में हाईवे पर जंगल की तरफ से भागकर आया सांभर कार से टकरा गया। जिससे कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और सांभर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद हाईवे पर एक तरफ लंबा जाम लग गया। सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर जाम खुलवाया। वन प्रभाग की टीम घायल सांभर को इलाज के लिए ले गई।

ADVERTISEMENTS

जब ज्वालापुर में राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक बहादराबाद की तरफ से एक कार आ रही थी। होटल वृंदावन के सामने पहुंचते ही अचानक जंगल की तरफ से निकलकर एक सांभर सड़क पर भागता हुआ आ गया। सामने से आए सांभर को देख कार सवार ने ब्रेक लगाने की कोशिश की। मगर सांभर कार से टकरा गया। टक्कर इतनी तेजी से लगी कि कार के आगे बोनट के परखचे उड़ गए।

कार में सवार लोगों को मामूली चोटें आई। जबकि सांभर भी गंभीर रूप से घायल हो गया। हाईवे पर हादसे के बाद जाम लग गया। पुलिस ने पहुंचकर जाम को खुलवाया। वन्य कर्मी सांभर को इलाज के लिए लेकर गए। उधर, कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी अंशुल अग्रवाल ने बताया कि सांभर के आने से हादसा हुआ। कोई जनहानि नहीं हुई है।

ADVERTISEMENTS