यहाँ कुछ दिन पूर्व महिला को बनाया निवाला अब 2 बाइक सवारों पर किया हमला, ग्रामीणों ने किया रोष व्यक्त

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

रामनगर skt. com रामनगर के ग्रामीण क्षेत्र तराई पश्चिमी वन विभाग के अंतर्गत आने वाले आम पोखरा रेंज के हाथी डांगर वन चौकीके पास आज गुलजार ने बाइक् सबार दो युवकों पर हमला कर दिया जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए ।

ADVERTISEMENTS

आनन फानन में उन्हें रामनगर के चिकित्सालय में भर्ती कराया गया जहां उनका उपचार चल रहा है मलधन चौड़के इन दो युवकों पर हमले के बाद ग्रामीणों ने क्षेत्र में ग्रस्त बढ़ाने को कहा है इससे पूर्व कुछ दिन पहले एक महिला को इस क्षेत्र में बाघ ने अपना निवाला बना लिया था अब यह लगातार दूसरी घटना घटी है जिससे ग्रामीणों में भाई का माहौल बन गया है वहीं वन विभाग ने क्षेत्र में चौकसी बढ़ा दी है

जानकारी के मुताबिक तराई पश्चिमी वन प्रभाग के आमपोखरा रेंज के हाथी डंगर वन चौकी क्षेत्र में बाघ ने बाइक सवार दो युवकों पर हमला बोल दिया। जिसमें दोनों घायल हो गए।

इसी दौरान पीछे से आ रहे उनके साथी ने शोर मचाया जिसके बाद बाघ उन दोनों को छोड़ कर जंगल की ओर भाग गया। शनिवार सुबह हुए इस हादसे से लोगों में दहशत का माहौल है। घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है।

शनिवार की सुबह मालधन चंद्र नगर निवासी धर्मेश कुमार और जितेंद्र प्रसाद बाइक से रामनगर से अपने घर की ओर जा रहे थे। जब वह हाथीडंगर वन चौकी के पा पहुंचे तभी बाघ ने उन पर हमला कर दिया।

दोनों को उपचार के लिए रामनगर चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। बता दें कि हाथीडंगर इलाके में बाघ एक महिला को अपना निवाला बना चुका है जबकि एक युवक बाघ के हमले में घायल हो चुका है। वहीं बाघ के लगातार बढ़ रहे हमलों के बाद वन विभाग ने गश्त बढ़ा दी है।

ADVERTISEMENTS