भारी बारिश मचा रही तबाही, दीवार ढहने से मलबे में दबे साधु, एक की मौत

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

प्रदेशभर में हो रही बारिश ने कई जगह तबाही मचाई हुई है। बारिश के चलते आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। ऋषिकेश के लक्षमण झूला में चौरासी कुटिया के पास दीवार गिरने से दो साधु मलबे में दब गए। आनन-फानन में एक साधु का रेस्क्यू कर लिए गया। जबकि एक की मौत हो गई।

ADVERTISEMENTS

दीवार ढहने से मलबे में दबे साधु की मौत
हादसा गुरुवार सुबह करीब साढ़े छह बजे का बताया जा रहा है। चौरासी कुटिया में दीवार ढहने से दो साधु मलबे में दब गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।

मौके पर पहुंचकर एसडीआरएफ की टीम ने एक साधु को बचा लिया। जबकि एक साधु की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक साधु का शव बरामद कर लिया गया है।

ADVERTISEMENTS