Heavy Rain Alert: अगले 72 घंटों तक आसमान से बरसेगी आफत! इन राज्यों पर आंधी-बारिश और ओलावृष्टि मचाएंगे अपना तांडव

ख़बर शेयर करें

orange alert for rain and hailstorm in 12 states including delhi

उत्तर-पश्चिमी भारत में सक्रिय हुए एक शक्तिशाली पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) ने मौसम का गणित पूरी तरह बिगाड़ दिया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने चेतावनी दी है कि अगले 72 घंटों तक दिल्ली-NCR समेत देश के 12 राज्यों में बेमौसम बारिश, आंधी…

Heavy Rain and Hailstorm : उत्तर-पश्चिमी भारत में सक्रिय हुए एक शक्तिशाली पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) ने मौसम का गणित पूरी तरह बिगाड़ दिया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने चेतावनी दी है कि अगले 72 घंटों तक दिल्ली-NCR समेत देश के 12 राज्यों में बेमौसम बारिश, आंधी और ओलावृष्टि का तांडव देखने को मिल सकता है।

दिल्ली-NCR के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

राजधानी और उसके आसपास के इलाकों (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद) में अगले 48 घंटे बेहद संवेदनशील हैं। मौसम विभाग ने यहां ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झक्कड़ चलने की संभावना है। शनिवार रात हुई हल्की बूंदाबांदी से दिल्ली के पालम और आयानगर में पारा 3 से 5 डिग्री नीचे लुढ़क गया है।

इन 12 राज्यों में मचेगा शोर

मौसम विभाग के अनुसार इस मौसमी बदलाव की चपेट में आने वाले प्रमुख राज्य हैं:

उत्तर भारत: दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड।

मध्य भारत: राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तरी मध्य प्रदेश।

पूर्वी व पूर्वोत्तर भारत: बिहार, झारखंड और पूर्वोत्तर के राज्य।

क्यों बदला अचानक मौसम?

वैज्ञानिकों का कहना है कि पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी और मैदानी इलाकों से आने वाली नमी वाली हवाओं के टकराने से एक ‘साइक्लोनिक सर्कुलेशन’ बन गया है। इस वजह से न केवल बादल गरज रहे हैं बल्कि बिजली कड़कने और ओले गिरने की प्रबल संभावना बनी हुई है।

किसानों के लिए काल बनी बेमौसम बरसात

यह बारिश और ओले गेहूं की पकी हुई फसल के लिए सबसे बड़ा खतरा साबित हो रहे हैं। राजस्थान और पंजाब के कई हिस्सों में ओले गिरने से फसलें पहले ही बर्बाद हो चुकी हैं। किसानों को परामर्श दिया गया है कि वे 6 अप्रैल तक अपनी तैयार फसल की कटाई और सुरक्षित भंडारण का काम हर हाल में पूरा कर लें क्योंकि 7 से 9 अप्रैल के बीच मौसम का एक और शक्तिशाली सिस्टम दस्तक देने वाला है।