Heatwave की चेतावनी, 50°C तक पहुंचेगा तापमान! दुनिया की सबसे गर्म जगहों में भारत के ये 20 शहर शामिल?
नई दिल्ली । देश में इस साल अप्रैल मंथ की शुरुआत में जहां आंधी और बारिश ने लोगों को परेशान कर दिया था, वहीं 2 हफ्ते के भीतर ही गर्मी ने अपने असली तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की चेतावनी ने लोगों की चिंता और बढ़ा दी है। कई राज्यों में लू का असर तेज हो चुका है और महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र का अकोला 44 डिग्री सेल्सियस के साथ दुनिया के सबसे गर्म शहरों में शामिल हो गया है। अमरावती, नागपुर और वर्धा जैसे शहर भी झुलसा देने वाली गर्मी का सामना कर रहे हैं। सड़कों पर निकलना मुश्किल हो रहा है और लोग घरों में कैद होने को मजबूर हैं। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में हालात और भयावह हो सकते हैं। अप्रैल से मई के बीच तापमान में 4 से 8 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी की संभावना जताई गई है। अगर यही रफ्तार बनी रही तो कई इलाकों में तापमान 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। यह न सिर्फ स्वास्थ्य के लिए खतरा है, बल्कि बिजली, पानी और जनजीवन पर भी गहरा असर डाल सकता है। विशेषज्ञों गर्मी के इस प्रकोप को जलवायु परिवर्तन का गंभीर संकेत मानते हैं।
दुनिया के सबसे गर्म शहरों में भारत के सिटी
दुनिया के सबसे गर्म शहरों की लिस्ट में भारत के करीब 20 शहर शामिल होना चिंता बढ़ाने वाला है। ओडिशा का बलांगिर, महाराष्ट्र का चंद्रपुर, छत्तीसगढ़ का रायपुर, यूपी का मुगलसराय और वाराणसी जैसे शहरों में तापमान 35 से 40 डिग्री के बीच दर्ज किया गया है। इसके अलावा तेलंगाना, बिहार और छत्तीसगढ़ के कई शहर भी इस सूची में शामिल हैं। यह स्थिति साफ दिखाती है कि भारत के बड़े हिस्से में गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, सेंट्रल और इस्टर्न स्टेट्स में हीटवेव से अभी और परेशान होना पड़ेगा।
हीटवेव से बचकर रहें
इस खतरनाक गर्मी के बीच सावधानी ही सबसे बड़ा बचाव है। डॉक्टरों और मौसम विशेषज्ञों ने लोगों को दोपहर में कम से कम बाहर निकलने, ज्यादा पानी पीने और खुद को हाइड्रेट रखने की सलाह दी है। जिस तरह से तापमान लगातार बढ़ रहा है, उसने यह साफ कर दिया है कि आने वाले दिन आसान नहीं होंगे।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें



नारायण मनराल के आगे नही चली विरोधियों की निर्विरोध बने पनियाली के उप प्रधान
खनन एवं वन विभाग की जुगलबंदी से अस्तित्व में आएगा संजीवनी वन