तो नेपाल भागने की फिराक में था पुलिस कस्टडी से फरार पॉस्को आरोपी को हुआ गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी जेल से पेशी पर लाए गए पॉस्को के आरोपी के पुलिस अभिरक्षा से फरार होने के बाद हरकत में आई पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। सजायाफ्ता कैदी रिंकू कोली ने बताया कि सुबह नेपाल भागने की फिराक में था ताकि उत्तराखंड पुलिस उसे दोबारा गिरफ्तार ना कर सके।

Ad
Ad

बुधवार दोपहर बाद पुलिस कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार को हल्द्वानी जेल से पास्को में बंद आरोपी रम्पुरा निवासी रिंकू कोली समेत अन्य आरोपियों को पेशी के लिए लाया गया था। शाम को कैदियों के वापसी के दौरान गिनती हुई। एक कैदी कम हुआ। इसकी जानकारी जेल प्रशासन के साथ ही जिला पुलिस को भी अवगत करायी गई। पास्को में बंद आरोपी के भाग जाने के बाद संबंधित थाना के अलावा अन्य थानों की पुलिस उसकी तलाश में जुट गई। पुलिस ने उसे देर रात को गिरफ्तार कर लिया। बाद में उसे पंतनगर थाने ले जाया गया।


पुलिस के मुताबिक आरोपी रिंकू कोली को वर्ष 21नवंबर2021 को दुष्कर्म के मामले में जेल भेजा गया था। तब से आरोपी जेल में ही बंद है। मंगलवार को कोर्ट में पेशी पर लाया गया था। फरार आरोपी के पकड़े जाने के बाद पुलिस अधिकारियों ने राहत की सांस ली। बता दें कि आरोपी के फरार होने के बाद पुलिस के अधिकारी कोई जवाब देने को तैयार नहीं थे। बयान देने से बचते रहे। मंगलवार को कोर्ट में पेशी पर लाए गए पास्को के आरोपी के फरार होने पर पुलिस कर्मियों की लापरवाही उजागर हुई है। सूत्रों की माने तो आरोपी कब फरार हो गया, इसकी भनक ड्यूटी में तैनात पुलिस कर्मियों को नहीं लगी। जब वापसी के लिए हल्द्वानी से लाए कैदियों की गिनती हुई, तब एक कैदी कम हुआ। जिसके बाद ही पुलिस कर्मियों ने पता निकाला कौन सा कैदी कम है। गिनती के बाद ही पता चला कि पास्को का आरोपी रिंकू कोली गायब है।