दो सगे भाइयों के साथ नाबालिक हुई 60 हज़ार लेकर फरार ,मुकदमा दर्ज

ADVERTISEMENTS
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी में एक किशोरी के लापता हो जाने की मामला सामने आया है बता दे की घटना बनभूलपुरा थाना क्षेत्र की है यहां पर परिजन अपनी बेटी की वापसी की गुहार लगाते हुए वनभूलपुरा थाने पहुंचे हैं। उनका आरोप है कि दो युवक उनकी नाबालिग बेटी को बहना फुसला कर अपने साथ ले गए है।उनका कहना है कि जाते वक्त उनकी लड़की घर से साठ हजार रूपये की नगदी भी ले गई। उन्होंने पीलीभीत निवासी दो भाइयों पर किशोरी को बहला फुसला कर ले जाने का आरोप लगाया है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार, इंदिरा नगर निवासी एक व्यक्ति ने तहरीर देकर बताया कि 13 वर्षीय किशोरी गत दिवस को घर के पास दुकान से सामान लेने ‌गई थी, लेकिन लौटकर नहीं आई। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चल सका। इस बीच उन्हें जानकारी मिली कि इस बीच परिजनों को पता चला कि उनकी बेटी को भाटड़डी थाना जहानाबाद, पीलीभीत निवासी साहिल व इरफान नामक दो भाई बहला-फुसला कर भगा ले गये हैं। पुलिस ने किशोरी के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS Ad