Salman Khan को HC का नोटिस! इस मामले में चार हफ्तों में मांगा जवाब

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

salman-khan-delhi-high-court-notice

Salman Khan Delhi High Court Notice: एक ओर जहां बैटल ऑफ गलवान’ फिल्म पर चीन की सरकार तिलमिला रही है। तो वहीं दूसरी ओर चीन की एक कंपनी की याचिका पर सलमान खान को दिल्ली हाई कोर्ट द्वारा नोटिस जारी किया गया है। जवाब देने के लिए उन्हें चार हफ्ते का समय दिया गया है। मामले की अगली सुनवाई 27 फरवरी, 2026 को होगी। चलिए पूरा मामला जान लेते है।

ADVERTISEMENTS

सलमान खान को HC का नोटिस! Salman Khan Delhi High Court Notice

दरअसल ये पूरा विवाद तब शुरू हुआ जब सलमान खान के पर्सनैलिटी राइट्स की रक्षा के लिए दिल्ली हाईकोर्ट ने एक निषेधाज्ञा जारी किया था। इसके तहत कोई भी उनके नाम, तस्वीरों, आवाज या इमेज के अनधिकृत उपयोग नहीं कर सकता।

इस मामले में चार हफ्तों में मांगा जवाब

हालांकि इसी आदेश को चीनी AI प्लेटफॉर्म ने चुनौती दी है। उन्होंने तर्क देते हुए कहा कि उसकी एआई जेनरेटेड सामग्री स्पष्ट रूप से दिखाई दी है। इस निषेधाज्ञा को रद्द करने की मांग की है, जिससे वो अपना व्यवसाल जारी रख सके। इसी को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट ने अभिनेता को नोटिस जारी किया। साथ ही सुनवाई के दौरान एक्टर को जवाब देने के लिए चार हफ्ते का समय भी दिया।

सलमान के पर्सनैलिटी राइट्स

बताते चलें कि 11 दिसंबर 2025 को सलमान खान को उच्च न्यायालय ने व्यक्तित्व अधिकार दिया था। जिसके तहत मोबाइल एप्लिकेशन, वेबसाइटों और ऑनलाइन विक्रेताओं को उनके नाम, आवाज, छवि के अवैध इस्तेमाल और उनकी सहमति के बिना उनसे जुड़ी चीजों को यूज नहीं कर सकते

ADVERTISEMENTS