हरियाणवी सिंगर Sapna Chaudhary की बढ़ी मुसीबत, धोखाधड़ी के केस में गैर-जमानती वारंट हुआ जारी

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
ख़बर शेयर करें

हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी (Sapna Chaudhary) मुश्किलों में घिरती नजर आ रही है। उनके खिलाफ हाई-प्रोफाइल धोखाधड़ी केस में गैर जमानती वारंट जारी हो गया है। एक बार डांसर कानूनी पचड़े में फंस गई हैं। बता दें कि उनके खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज हुआ है। ऐसे में तीस हजारी कोर्ट की मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रश्मि गुप्ता ने उनके खिलाफ वारंट जारी कियाा है।

ADVERTISEMENTS


खबरों की माने तो Sapna Chaudhary के खिलाफ चीटिंग का आरोप लगा है। जिसके लिए दिल्ली पुलिस इकोनॉमिक ऑफेंस विंग(EOW) में जॉइंट शिकायत दर्ज की गई थी। ऐसे में मामले की जांच के बाद EOW में डांसर के खिलाफ FIR दर्ज की गई। EOW ने चार्जशीट दायर होने के बाद हाई प्रोफाइल धोखाधड़ी मामले में सपना चौधरी के खिलाफ दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने गैर जमानती वारंट रिलीज किया।

इससे पहले भी धोखाधड़ी का मामला हुआ था दायर
बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब सपना चौधरी पर धोखाधड़ी के मामले दायर हुए है। साल 2018 में भी उनके खिलाफ लखनऊ में धोखाधड़ी के मामले में FIR दर्ज हुई थी। उनपर आरोप लगा था कि पैसे लेने के बावजूद वो कार्यक्रम में परफॉर्म करने नहीं आई थी। जिसके बाद कार्यक्रम में दर्शकों द्वारा सपना के ना पहुंचने पर काफी हंगामा किया गया था। जिसके बाद 10 मई 2022 को सपना चौधरी ने सरेंडर किया था। इस मामले में भी कोर्ट ने सपना के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी किया था।

ADVERTISEMENTS