उत्तराखंड में हरदा ने किया खंड विखंड ,पंजाब की बारी- हरक सिंह रावत

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

राज्य में अपने बयान बाजों की वजह से सुर्खियों में रहने वाले हरक सिंह रावत के द्वारा एक बार फिर अपना एक नया बयान सामने आया जिसकी वजह से वह ऊपर से सुर्खियों में आ चुके हैं बता दे कि उत्तराखंड में मंत्री और पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत के बीच की तकरार कम होने का नाम नहीं ले रही है। आए दिन दोनों एक दूसरे पर जुबानी हमला कर रहे हैं। पहले हरक सिंह रावत ने ढैंचा बीज घोटाले मामले का जिक्र करते हुए कहा था कि अगर वो ना होते तो आज त्रिवेंद्र जेल में होते और वो सीएम नहीं बन पाते।

ADVERTISEMENTS

उन्होंने बयान में कहा था कि हरीश रावत ने उनसे कहा था कि वो सांप को दूध पिला रहे हैं. तो वहीं त्रिवेंद्र रावत ने पलटवार करते हुए कहा था कि ढैंचा ढैंचा हमारे यहां कहते हैं कि गधा करता है। बात करें हरीश रावत और हरक सिंह रावत की तो उनके बीच भी तकरार होती रहती है।पंजाब में चल रहे घमासान को लेकर कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत पर एक बार फिर निशाना साधा है। हरक सिंह रावत ने कहा कि मैंने हरीश विखंड कर दिया अब वह पंजाब में भी करेंगे और आज मेरी बात सच हो गई।

उनके अनुसार किसी ने कभी सोचा था कि पंजाब में कैप्टन साहब इस्तीफा देंगे और आज देख लीजिए हरीश रावत ने उत्तराखंड का तो नाश कर चुके हैं और पता नहीं अब पंजाब जा रहे हैं पता नहीं वहां क्या करेंगे। आपको बता दें कि कुछ दिनों से हरक और हरीश रावत के बीच जुबानी जंग चल रही है। एक बार फिर से तीर कमान से निकले हैं जो दूर चक जाएंगे। ऐसा लग रहा है।क्योंकि हरक सिंह रावत का त्रिवेंद्र के खिलाफ दिए बयान का हाईकमान ने संज्ञान लिया है और चेतावनी दी है। जिसके बाद प्रदेश अध्यक्ष ने हरक सिंह को मुख्यालय बुलाकर हाईकमान की चेतावनी के बारे में बताया और कहा कि वो अपने ऐसे बयानों से बचें.

ADVERTISEMENTS