भाखड़ा नदी के पास मिला अधजला शव मिलने से मची सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
ख़बर शेयर करें



उधम सिंह नगर के गदरपुर में भाखड़ा नदी के पास एक युवक का शव मिलने से सनसनी मच गई. सूचना पर पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है.

ADVERTISEMENTS


घटना सोमवार की है. बता दें गदरपुर के भाखड़ा नदी के पास जली हुई लाश मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है. मृतक की पहचान मनोज सैनी (35) निवासी कुंदन नगर के रूप में हुई है. मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है. फिलहाल पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मृतक के परिजनों के मुताबिक मनोज सोमवार दोपहर में अपने घर से निकला था.

जांच में जुटी पुलिस
शाम तक भी जान मनोज घर नहीं पहुंचा तो उन्होंने बेटे की तलाश शुरू की. काफी ढूंढ़ने के बाद मनोज का शव भाखड़ा नदी के किनारे पड़ा मिला. मृतक के शरीर पर कई जगह पर जले के निशान थे. सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस के मुताबिक पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असल कारणों की पुष्टि हो पाएगी

ADVERTISEMENTS