हल्द्वानी:पति को प्रेमिका संग चैटिंग करते पकड़ा, पत्नी का फूटा गुस्सा थाने में किया हंगामा

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
ख़बर शेयर करें

 

 

IMG-20260309-WA0010.jpg

twitter sharing button


हल्द्वानी शहर से ‘पति, पत्नी और वो’ से जुड़ा एक दिलचस्प और हाई वोल्टेज ड्रामा सामने आया है। यहाँ एक पत्नी ने अपने पति को उसकी कथित प्रेमिका के साथ मोबाइल पर चैटिंग करते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। इसके बाद मामला इतना बढ़ गया कि पीड़िता न्याय की मांग को लेकर सीधे हल्द्वानी कोतवाली पहुंच गई और वहां धरने पर बैठ गई।
घटना हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र के बस स्टेशन के पास की है। जानकारी के अनुसार, यहाँ रहने वाले एक टैक्सी चालक की शादी करीब पांच साल पहले हुई थी। शनिवार को टैक्सी चालक की पत्नी हाथ में सबूत लेकर कोतवाली स्थित महिला सेल पहुंची। महिला का आरोप है कि उसके पति का संबंध एक अन्य शादीशुदा महिला के साथ चल रहा है, जिससे घर की शांति भंग हो गई है।कोतवाली परिसर में महिला काफी देर तक इस जिद पर अड़ी रही कि पुलिस उसके पति और उसकी प्रेमिका को तुरंत मौके पर बुलाए। महिला के हंगामे को देखते हुए वहां मौजूद पुलिसकर्मी और अन्य फरियादी भी हैरान रह गए। हालांकि, काफी देर तक चले इस ड्रामे के बावजूद आरोपी पति और उसकी कथित प्रेमिका थाने नहीं पहुंचे, जिससे महिला और अधिक नाराज हो गई।
आखिरकार, स्थिति को संभालते हुए महिला सेल प्रभारी सुनीता कुंवर ने मोर्चा संभाला। उन्होंने पीड़िता को शांत कराया और उसे उचित कानूनी कार्रवाई का भरोसा दिलाया। पुलिस के आश्वासन के बाद कि जल्द ही सभी पक्षों को बुलाकर काउंसलिंग की जाएगी, महिला शांत हुई और घर वापस लौटी। पुलिस अब इस पारिवारिक विवाद को सुलझाने के लिए दोनों पक्षों को नोटिस भेजने की तैयारी कर रही है

ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS