हल्द्वानी-यूट्यूबर सौरभ जोशी को कुख्यात गैंगस्टर की धमकी

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी के प्रसिद्ध यूट्यूबर सौरभ जोशी को मिली धमकी के पीछे अब कुख्यात गैंगस्टर हिमांशु भाऊ का नाम सामने आना बताया जा रहा है। भाऊ हरियाणा के रोहतक जिले के रतौली गांव का रहने वाला है और साल 2022 में 24 घंटे में तीन हत्याएं कर चर्चाओं में आया था। वह फर्जी पासपोर्ट पर अमेरिका भाग गया था और वहीं से भारत में गैंग को संचालित कर रहा है।गैंग का पहला निशाना उत्तराखंड में सौरभ जोशी बना है। इस धमकी को ऑनलाइन सट्टे के प्रचार से जोड़ा जा रहा है। इससे पहले भी 18 नवंबर 2024 को सौरभ को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर धमकी मिली थी, जिसमें एक फैन की गिरफ्तारी हुई थी।इसी गैंग ने अगस्त 2025 में यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी विजेता एल्विश यादव के गुरुग्राम स्थित घर पर फायरिंग करवाई थी, जिसकी जिम्मेदारी भाऊ और नीरज फरीदपुरिया ने ली थी।गैंग सोशल मीडिया पर खुलेआम चेतावनी दे रहा है कि सट्टे का प्रमोशन करने वाले कंटेंट क्रिएटर्स को निशाना बनाया जाएगा। हिमांशु भाऊ पर अब तक रंगदारी, हत्या, अपहरण समेत 18 गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार उसके गैंग में नाबालिग और युवाओं के जुड़ने के संकेत भी मिले हैं।एसपी क्राइम डॉ. जगदीश चंद्र के मुताबिक, सौरभ को मिली धमकी के मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है और जरूरत पड़ने पर सुरक्षा भी बढ़ाई जाएगी।

ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS