हल्द्वानी- युवक ने युवती से पहले किया दुष्कर्म, फिर उसके घर में कर डाली यह हरकत…

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी। हल्द्वानी क्षेत्र में एक युवक पर युवती से दुष्कर्म के आरोप का मुकदमा दर्ज हुआ है। पीड़िता का कहना है कि आरोपी ने कुछ समय पहले मिलने के बहाने उसे बुलाया और दुष्कर्म किया। गत रात आरोपी पीड़िता को धमकाने उसके घर के बाहर भी पहुंच गया। तनाव की स्थिति बनती देख पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में ले लिया।
बनभूलपुरा थाने के एसएचओ दिनेश सिंह फर्त्याल ने बताया, वनभूलपुरा क्षेत्र निवासी 20 वर्षीय युवती ने तहरीर देकर बताया कि जवाहर नगर, फातिमा मस्जिद के पास रहने वाला मोहसिन नाम का युवक उसे कुछ समय से परेशान कर रहा है।
आरोप लगाया कि वह फोन कर मिलने को दबाव बनाता है। युवक से मिलने एक जगह गई तो वहां आरोपी ने जबरदस्ती. की। इसके बाद धमकाया। गत रात आरोपी पीड़िता के घर के बाहर पहुंचकर हंगामा करने लगा। मौके पर भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने माहौल को शांत किया। आरोपी युवक को हिरासत में लेकर थाने लाया गया। एसएचओ के मुताबिक मामले में आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS