haldwani-संदिग्ध परिस्थितियों में नहर में मिला युवक शव

ADVERTISEMENTS
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी में जमरानी नहर में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद होने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि कुछ घंटे पहले तक युवक बिल्कुल ठीक हालत में था।

.

हल्द्वानी के निकटवर्ती क्षेत्र मोटाहल्दू के धनपुर और जयपुर खीमा के बीच स्थित जमरानी नहर में युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि युवक जयपुर खीमां में ही निवास करता था और क्षेत्र में ही मजदूरी का काम करता था।

कुछ घंटे पहले ठीक हालत में था युवक
बताया जा रहा है कि युवक मूल रूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। सुबह युवक बिल्कुल ठीक था। सुबह सात बजे उसने अपने एक दोस्त से बात भी की थी। लेकिन उसके तीन घंटे बाद ही उसका शव नहर में संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से लोगों में हड़कंप मच गया है।

पुलिस मामले की जांच में जुटी

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जमरानी नहर से शव को बाहर निकाल लिया है। युवक की मौत के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस मौत के कारणों का पता लगा रही है। युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad