Haldwani-महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, कारणों का नहीं चल पाया पता

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महिला की मौत के कारणों का कुछ भी पता नहीं चल पाया है।

Ad
Ad

छत पर बेहोश मिली थी महिला
मिली जानकारी के मुताबिक ऊंचापुल स्थित गली नंबर तीन निवासी ऋतु दुर्गापाल (30) अपनी छत पर बेहोश मिली। उसका पति उसे अस्पताल लेकर गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।

बीते कुछ समय से बीमार चल रही थी महिला
ऋतु दुर्गापाल (30) की मौत की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों ने पूछताछ की। पता चला कि वो लंबे समय से बीमार थी। उसे पथरी की भी शिकायत थी। कुछ दिन से पीलिया भी हो गया था। जिसके बाद से वो बीमार ही चल रही थी।

महिला के सिर पर था चोट का निशान
बताया जा रहा है कि घटना वाली रात ऋतु रात के समय मकान की ऊपरी मंजिल पर बने कमरे में सोने गई थी। रात को जब उसका पति घर लौटा तो वो कमरे में नहीं थ। जब वो उसे ढूंढने गया तो ऋतु उसे जमीन पर अचेत पड़ी थी और उसके सिर पर चोट के निशान भी थे।