हल्द्वानी-आखिर क्यों दरोगा चौकी प्रभारी को साथ असलहा रखना अनिवार्य, पढ़े खबर

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस के अफसर अब वर्दी में अनिवार्य रूप से असलहा भी अपने साथ रखोंगे। कप्तान ने इसकी अनिवार्यता को लेकर निर्देश दिए हैं ताकि जिले में पुलिसिंग बेहतर हो और सुरक्षा को लेकर कोई समझौता न ही। जिले के थाना-चौकियों में तैनात दरोगा और प्रभारियों ने इसका पालन भी शुरू कर दिया है। आमतौर पर सब इंस्पेक्टर अपने साथ असलहा कम ही रखते हैं। जबकि विभाग की ओर से लाइसेंसी असलहा उन्हें मिलता है। लेकिन अब नियमित रूप से पुलिस के दरोगा या थाना प्रभारियों को असलहा लगाना अनिवार्य कर दिया गया है। एसएसपी की ओर से जिले के पुलिस थानों को सख्त निर्देश दिए हैं कि वे पुलिसिंग के सभी नियमों का पालन करें।

ADVERTISEMENTS

असलहा पुलिस विभाग की पूनिफॉर्म का एक हिस्सा है। वहीं लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति में इससे आत्मविश्वास मिलता है। इसका उद्देश्य सेल्फ डिफेंस के साथ जनता की सुरक्षा प्रमुख है। महिला हों या पुरुष पुलिस अधिकारी सभी को असलहा लगाने के निर्देश हैं। एसएसपी डॉ मंजूनाथ टीसी ने बताया कि सभी पुलिस अधिकारियों को असलहा लगाने के निर्देश दिए गए हैं. जो कि पुलिसिंग का एक हिस्सा है। इसका पालन भी सुनिश्चित हो गया है। कभी भी पड़ सकती है जरूरत पुलिस के जिम्मेदार अधिकारी को अपने साथ असलहा अनिवार्य रूप से रखना होता है। क्योंकि कानून व्यवस्था बनाने के दौरान कई बार माहौल बिगड़ जाता है। यहां तक कि हिंसा के जैसे हालात पैदा हो जाते हैं। ऐसे में आत्मरक्षा के साथ ही आम लोगों की सुरक्षा में मदद मिलती है।-

ADVERTISEMENTS