हल्द्वानी हिंसा : अब्दुल मलिक ने नहीं दिया नोटिस का जवाब, संपत्ति कुर्क करने की तैयारी

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी हिंसा मामले में तहसील प्रशासन ने मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक को 2.68 करोड़ की वसूली पत्र भेजा था। जेल में बंद मलिक को नोटिस भी तामील कराया था। लेकिन मलिक ने कोर्ट में अपना जवाब दाखिल नहीं कराया है और न ही उसका कोई प्रतिनिधि कोर्ट पहुंचा। ऐसे में जल्द ही मलिक की संपत्ति कुर्क काटने की कार्रवाई शुरू हो सकती है।

ADVERTISEMENTS


आठ फरवरी को बनभूलपुरा क्षेत्र में हुई हिंसा मामले में नगर निगम ने 14 फरवरी को मलिक को 2.44 करोड़ अधिक की वसूली का नोटिस भेजा था। राशि जमा न होने पर नगर निगम ने आरसी जारी कर डीएम वंदना को को रिपोर्ट भेजी थी। डीएम ने तहसीलदार को आरसी भेजकर वसूली के निर्देश दिए थे।

मलिक ने नहीं दिया नोटिस का कोई जवाब
तहसीलदार ने 2.68 करोड़ का वसूली पत्र अब्दुल मलिक के घर चस्पा कराया था। इसके साथ ही नैनीताल जेल में बंद अब्दुल मलिक को यह पत्र तामिल कराया गया था। बता दें जेल में बंद मलिक को 11 मार्च तक इसका जवाब देना था। लेकिन मलिक की ओर से कोई जवाब नहीं आया।

मलिक की संपत्ति जब्त करने की तैयारी
जानकारी के अनुसार तहसीलदार सचिन कुमार ने बताया कि तहसील प्रशासन मलिक की संपत्ति को खोज रहा है। जिसके बाद उसकी संपत्ति जब्त की जाएगी। इसके बाद संपत्ति की नीलामी कराकर 2.68 करोड़ रुपया वसूल किया जाएगा

ADVERTISEMENTS