Haldwani- कांग्रेस महानगर कमेटी में उपाध्यक्ष बने विनोद कुमार (पिन्नू)

ADVERTISEMENTS
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी में महानगर कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद बिष्ट द्वारा महानगर कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी घोषित कर दी गई है। इसमें कांग्रेस के सक्रिय और कर्मठ कार्यकर्ता सामाजिक क्षेत्र में जरूरतमंद लोगों की मदद करने वाले विनोद कुमार (पिन्नू) को महानगर कांग्रेस कमेटी का उपाध्यक्ष बनाया गया है। लंबे समय के बाद कार्यकारिणी घोषित की गई है।

पार्टी महानगर अध्यक्ष गोविंद बिष्ट ने अपनी नई कार्यकारिणी सक्रिय और पार्टी के लिये कर्मठ कार्यकर्ताओ को कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौपी है, जो हर मोर्चे पर कांग्रेस पार्टी को मजबूत करेंगे, साथ ही राज्य सरकार की गलत नीतियों का विरोध भी करेंगे।

विनोद कुमार (पिन्नू) ने महानगर उपाध्यक्ष बनाए जाने पर हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश, महानगर अध्यक्ष गोविंद बिष्ट, जिला अध्यक्ष राहुल छिमवाल, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण महरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य को धन्यवाद अदा किया है, उन्होंने कहा कि वह पार्टी के लिए पूरे समर्पण भाव से काम करेंगे, आने वाले नगर निगम और लोकसभा चुनाव में पार्टी को मजबूती देने का काम उनके द्वारा किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS