Haldwani Vegetable Prices:हलद्वानी में फूलगोभी दोगुनी महंगी, आलू-टमाटर हुआ सस्ता

ख़बर शेयर करें


हल्द्वानी मंडी में फूलगोभी के दाम दोगुने हो गए हैं, जबकि आलू और टमाटर सस्ते हुए हैं। फूलगोभी की कीमत बढ़ने का कारण रामपुर से आपूर्ति बंद होना और पंजाब …और पढ़ें


हल्द्वानी मंडी में फूलगोभी हुई महंगी।


फूलगोभी के दाम दोगुने होकर 28-30 रुपये प्रति किलो हुए।

आलू और टमाटर की कीमतों में आई उल्लेखनीय कमी।

रामपुर से आवक रुकने से फूलगोभी हुई महंगी।

हल्द्वानी। मंडी में फूलगोभी को छोड़कर अन्य सब्जियों के दाम में कमी आई है। थोक बाजार में आलू, टमाटर, प्याज सस्ता हुआ है। मटर की कीमतों में उल्लेखनीय बदलाव नहीं आए हैं। वहीं फूलगोभी दोगुनी तक महंगी हो गई है। इसकी वजह रामपुर क्षेत्र से आवक करीब-करीब बंद होने और पंजाब से आने के चलते लागत का बढ़ना है।


इन दिनों मैदानी इलाकों से सब्जियों की आपूर्ति हो रही है। पहाड़ से सिर्फ मटर आ रही है, जो 60 से 70 रुपये प्रति किलो बिक रही है। बाकी मटर 20 से 25 रुपये प्रति किलो के रेट पर बिक रही है।


नवीन मंडी के व्यापारी जीवन सिंह कार्की ने बताया कि टमाटर कुछ दिन पहले 40 से 42 रुपये किलो बिक रहा था, जो स्थानीय टमाटर की आवक के बाद 22 से 23 रुपये किलो पर पहुंच गया है।

थोक व्यापारी विनोद बेलवाल ने बताया कि फूलगोभी 28 से 30 रुपये किलो मिल रही है, जो पहले 14 से 15 रुपये किलो थी। आलू सस्ता हुआ है। पहले 45 किलो की आलू की बोरी 350 रुपये तक मिल रही थी, जो अब सस्ती होकर 300 रुपये की हो गई है।