हल्द्वानी: लगातार दूसरी आग की घटना, मुख्य बाजार की जूते की दुकान में लगी आग
ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी: आग लगने की घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। स्कूल में आग लगने की घटना के बाद अब मुख्य बाजार स्थित मीरा मार्ग में एक जूते की दुकान में आग लगने का मामला सामने आया है।
जानकारी के अनुसार, बंद पड़ी दुकान के अंदर से अचानक धुआं निकलता देख आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू कर दिए।
फायर ब्रिगेड के जवान लगातार आग बुझाने में जुटे हुए हैं। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। राहत की बात यह है कि घटना के समय दुकान बंद थी, जिससे किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पुलिस और अग्निशमन विभाग मामले की जांच में जुटे हैं।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें


