हल्द्वानी-24 घंटो के लिए बारिश का रेड अलर्ट जारी,नैनीताल जिले में अब तक 27 सड़कें हुई बंद

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी- मौसम विभाग ने उत्तराखंड के चार जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। अगले 24 घंटों (02 सितंबर सुबह 10:19 बजे से 03 सितंबर सुबह 10:19 बजे तक) चंपावत, देहरादून, नैनीताल और ऊधमसिंहनगर जिले के कई क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना जताई गई है।

ADVERTISEMENTS

Rain alert
प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि पहाड़ी मार्गों की ओर अनावश्यक यात्रा न करें, क्योंकि लगातार बारिश के चलते भूस्खलन और नदियों-नालों में जलस्तर बढ़ने का खतरा बना हुआ है।


जिन क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया है उनमें हल्द्वानी, रुद्रपुर, बाजपुर, काशीपुर, लोहाघाट, रामनगर, खटीमा, डोईवाला, चकराता, मसूरी और रायवाला शामिल हैं। इन क्षेत्रों में बिजली गिरने, गरज के साथ छींटे पड़ने तथा अत्यंत तीव्र वर्षा की आशंका जताई गई है।


नैनीताल जिले में अब तक 27 सड़कें बंद हो चुकी हैं। जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन टीमें लगातार अलर्ट पर हैं और बंद मार्गों को खोलने का प्रयास किया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS