#Haldwani news-युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत ससुरालियों पर लगा आरोप

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी न्यूज़ esketi dotcom

ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी शहर में रोज नई-नई दुर्घटनाएं घटती जा रहीहै. लोग अपनी जान खोते जा रहे हैं ऐसा ही मामला वनभूलपुरा के पास रेलवे क्रासिंग पर देर शाम बड़ा हादसा हो गया। रेलगाड़ी के इंजन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। जानकारी के मुताबिक मंगलवार देर शाम करीब साढ़े छ: बजे सफदर का बगीचा निवासी अनीस उम्र 26 साल हिमालय स्कूल गौजाजाली के पास ट्रेन के इंजन की चपेट में आ गया।

हादसे में अनीस की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंचे मृतक के पिता खालिक ने ससुरालियों पर अनीस की हत्या का आरोप लगाया। कहना था कि अनीस ससुराल जाने की बात कहकर घर से निकला था। उन्होंने ही अनीस की हत्या की है।

वहीं, ससुरालियों ने अनीस के ससुराल आने की बात से इनकार किया है। फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसओ वनभूलपुरा नीरज भाकुनी ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS