हल्द्वानी का नाम किया रोशन, सुजल पांडे ने 12वीं में 94% अंक किये हासिल

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी। CBSE कक्षा 12वीं के परिणामों में सुजल पांडे ने 94% अंक प्राप्त कर अपने स्कूल, परिवार और शहर का नाम गर्व से ऊँचा किया है। वे अर्देन प्रोग्रेसिव स्कूल, (एपीएस) लामाचौड़ में कॉमर्स स्ट्रीम के छात्र हैं।
सुजल के पिता नंदा बल्लभ पांडे ( कन्नू पांडे) हल्द्वानी के प्रतिष्ठित कारोबारी हैं और GK Marble के नाम से एक जानी-मानी टाइल्स और मार्बल की दुकान चलाते हैं। उनकी माता हेमा पांडे एक गृहिणी हैं, जिन्होंने सुजल की पढ़ाई में हर कदम पर मार्गदर्शन और सहयोग दिया।
सुजल की इस उपलब्धि पर उनके परिवार, शिक्षकों और मित्रों ने हर्ष व्यक्त किया है। वे आगे चलकर कॉमर्स के क्षेत्र में उच्च शिक्षा प्राप्त कर एक सफल करियर बनाना चाहते हैं।
यह उपलब्धि बताती है कि निरंतर प्रयास, सही मार्गदर्शन और परिवार का सहयोग हो तो हर छात्र अपनी मंज़िल पा सकता है। और अपने संतुलित व अनुशासित अध्ययन से यह सफलता हासिल की है।
विषयवार अंक इस प्रकार हैं:
🔸 अर्थशास्त्र (Economics): 98 अंक
🔸 बिज़नेस स्टडीज़: 97 अंक
🔸 अकाउंटेंसी: 94 अंक
🔸 अंग्रेज़ी: 82 अंक
🔸 योग: 98 अंक

ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS