हल्द्वानी हादसों का शहर बनता जा रहा है सराफ गोलीकांड, पुलिस कर्मी की पत्नी की हत्या के बाद अब यहाँ में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी एसकेटी डॉट कॉम

हल्द्वानी लगातार हादसों का शहर बनता जा रहा है यहां हमेशा ऐसे अपराधिक घटनाएं घट जाती है जिनसे लोगों के दिल दिमाग में दहशत बैठ जाती है. अभी कुछ दिन पूर्व हीरा नगर में शराब के बेटे पर गोली चलाई गई उसके 2 दिन बाद ही मुखानी थाने के सामने पुलिस कर्मी की पत्नी की घर में दिनदहाड़े हत्या कर दी गई उसके बाद अब यह तीसरा मामला सामने आ गया है मोती नगर में एक बुजुर्ग की आपसी लड़ाई में पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है हालांकि सूचना पर पुलिस पहुंची है और आरोपी को हिरासत में ले लिया है

प्राप्त जानकारी के अनुसार

मोती नगर में एक बुजुर्ग की हत्या कर दी गई। सूचना के बाद पुलिस में हड़ंकप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर आरोपी को गिरफतार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार मंडी चैकी क्षेत्र के मोतीनगर स्थित कुष्ट आश्रम में 60 साल के बुजुर्ग नैनराम की आपसी विवाद में पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी सिकंदर को गिरफतार कर लिया। बताया जा रहा है। बुजुर्ग मूल रूप से नैनीताल जिले के धारी का रहने वाला है। फिलहाल शहर में लगातार हत्याओं से सनसनी फैल गई है।

ADVERTISEMENTS