हल्द्वानी-यहाँ एसएसपी ने लापरवाही बरतने पर नैनीताल जनपद के इस कोतवाली के एक और दरोगा को किया सस्पेंड
ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी। नैनीताल जनपद में कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त बनाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा इन दिनों एक्शन मोड पर हैं, पिछले कुछ दिनों से उनके द्वारा विभिन्न थाना क्षेत्र में लापरवाही बरतने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है, इसी कड़ी में भवाली कोतवाली में तैनात दारोगा राजवीर सिंह नेगी को एसएसपी पीएन मीणा ने सस्पेंड कर दिया है। एसएसपी का कहना है कि कई बार कहने के बावजूद उप निरीक्षक राजवीर विवेचना में लापरवाही बरत रहे थे। एक प्राथमिकी की विवेचना में घोर लापरवाही करने का उन पर आरोप लगा है। एसएसपी ने बताया कि पूर्व में क्राइम बैठक में सभी दारोगाओं को लंबित विवेचनाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए गए थे
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें


