हल्द्वानी: भारी बारिश का कहर, भुजीयाघाट में बहे दो युवक, नैनीताल मार्ग हुआ बंद

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी: नैनीताल मार्ग पर भुजीयाघाट के पास भारी बारिश के चलते बड़ा हादसा सामने आया है। पहाड़ टूटने से आए पानी के तेज बहाव में दो स्कूटी सवार युवक बह गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के समय युवकों ने पानी पार करने की कोशिश की, लेकिन तेज सैलाब में स्कूटी सहित बह गए। स्थानीय लोग और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर युवकों की तलाश में जुटी हुई है। फिलहाल उनकी कोई पुष्टि नहीं हो पाई है।तेज बारिश के चलते सड़क पर नाले जैसा सैलाब आ गया, जिससे हल्द्वानी-नैनीताल मार्ग पूरी तरह से बंद हो गया है। भारी वाहनों और पर्यटकों की गाड़ियों की लंबी कतारें भुजीयाघाट से काठगोदाम तक लगी हुई हैं। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि जब तक मौसम सामान्य न हो, पहाड़ी क्षेत्रों की यात्रा से बचें।

ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS