हल्द्वानी : गुल्लक खरीदने गई युवती हुई सड़क हादसे का शिकार, इलाज के दौरान मौत

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी न्यूज़– शहर में रोज़ाना हो रही सड़क दुर्घटनाओं से अब हालात भयावह होते जा रहे हैं। रविवार को बरेली रोड पर हुए एक दर्दनाक हादसे ने एक परिवार को गम में डूबो दिया। नैनीताल की दिशा से आ रही तेज़ रफ्तार इनोवा कार ने सड़क पार कर रही 23 वर्षीय युवती शहनाज को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह कई फीट हवा में उछलकर सड़क पर जा गिरी।

ADVERTISEMENTS

घटना गांधी इंटर कॉलेज के पास की है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि शहनाज के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद आरोपी चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया।

गंभीर हालत में घायल शहनाज को स्थानीय लोगों ने एसटीएच अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान रविवार देर रात उसकी मौत हो गई।

मृतका के भाई लईक अहमद, निवासी उजाला नगर, ने बताया कि पिता के इंतकाल के बाद वह ई-रिक्शा चलाकर परिवार का भरण-पोषण कर रहा है। हादसे के दिन शहनाज पास की दुकान से गुल्लक खरीदने गई थी और लौटते वक्त यह हादसा हुआ।

लईक का आरोप है कि उन्होंने मेडिकल पुलिस चौकी में तहरीर दी थी, लेकिन अब तक पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया है।

इस बीच, एसपी सिटी प्रकाश चंद्र ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज किया जाएगा। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से घटना को अंजाम देने वाले वाहन और चालक की तलाश कर रही है। दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS