हल्द्वानी -यहाँ होटल में मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी-कोतवाली क्षेत्र के देवलचौड़ स्थित हाइनेक्स होटल में ठहरे 29 वर्षीय युवक का शव गुरुवार सुबह होटल के कमरे के बाथरूम में मिला। मृतक की पहचान हरिपुर नायक, मुखानी थाना क्षेत्र निवासी मनोज रौतेला के रूप में हुई है होटल स्टाफ के अनुसार मनोज ने बुधवार को होटल में कमरा बुक कराया था

ADVERTISEMENTS

और गुरुवार सुबह चेकआउट करना था। लेकिन दोपहर तक जब वह कमरे से बाहर नहीं निकला और दरवाजे पर दस्तक देने पर कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली, तो स्टाफ ने उसके परिजनों और पुलिस को सूचना दी।कोतवाल राजेश कुमार के अनुसार पुलिस ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया,

जहां मनोज का शव बाथरूम में पड़ा मिला। कमरे से शराब की आधी खाली बोतल और सल्फास की डिब्बी बरामद की गई है।प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन परिजन खुदकुशी का कोई कारण नहीं बता पा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारण की पुष्टि हो सकेगी।

ADVERTISEMENTS