हल्द्वानी – नरबलि मामले में विधायक हरीश धामी समेत अन्य के खिलाफ FIR की मांग, भाजपा नेता ने पुलिस को सौंपी शिकायत

ADVERTISEMENTS
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी – जौलजीबी मेले के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के खिलाफ कथित अभद्र टिप्पणी करने, जान से मारने की धमकी देने और नरबलि जैसी हिंसात्मक भाषा का इस्तेमाल करने का मामला सामने आया है। इस मामले में भाजपा अनुसूचित मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष समीर आर्य ने धारचूला विधायक हरीश धामी सहित अन्य संबंधित लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।

ADVERTISEMENTS

समीर आर्य ने 16 नवंबर को हल्द्वानी कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक को लिखित शिकायत सौंपकर सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो और अन्य सामग्री के आधार पर कार्रवाई की मांग की। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि जौलजीबी मेले में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से लौटने के बाद विधायक हरीश धामी और उनके साथ मौजूद कुछ लोगों ने मुख्यमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक और हिंसात्मक भाषा का प्रयोग किया।

समीर आर्य का कहना है कि लोकतंत्र में राजनीतिक विरोध और सरकार की आलोचना करना सभी का अधिकार है, लेकिन किसी व्यक्ति को जान से मारने की धमकी देना और हिंसा की भाषा का इस्तेमाल करना स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने पुलिस से सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो की निष्पक्ष जांच कराने और उससे जुड़े साक्ष्यों को सुरक्षित रखने की मांग की है।


शिकायतकर्ता ने पुलिस से संबंधित व्यक्तियों की भूमिका की पहचान कर जांच के आधार पर उचित कानूनी कार्रवाई करने का अनुरोध किया है। साथ ही उन्होंने शिकायत पर की गई कार्रवाई और एफआईआर दर्ज होने की स्थिति से उन्हें लिखित रूप में अवगत कराने की मांग भी की है।

ADVERTISEMENTS