हल्द्वानी- तीन ट्यूबवेल खराब होने से गहराया पेयजल संकट

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी। बारिश होने के बाद भी ट्यूबवेल खराब होने का सिलसिला बना है। एक साथ तीन ट्यूबवेल खराब होने से लोगो को पेयजल मिलना मुश्किल हो गया। छड़ायल, हिम्मतपुर के साथ ही मल्ली बमौरी में ट्यूबवेल खराब होने से क्षेत्र में पेयजल संकट गहरा गया। अधिकांश शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में गौला से होने वाली आपूर्ति नहीं पहुंचती है। ऐसे में यहां के लोगों की निर्भरता ट्यूबवेल पर रहती है। अब ट्यूबवेल खराब होने से लोगों को लगातार परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एक के ठीक होते ही दूसरा खराब हो रहा है। कालाढूंगी रोड में हिम्मतपुर का ट्यूबवेल ठीक होने के 20 दिन बाद ही खराब हो गया।वहीं छड़ायल और मल्ली बमौरी में मौजूद ट्यूबवेल से भी घरों को पानी मिलना बंद हो गया है। जल संस्थान के अधिशासी अभियंता रविशंकर लोशाली ने बताया कि ट्यूबवेल ठीक करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। ट्यूबवेल ठीक होते ही सप्लाई शुरू कर दी जाएगी।

ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS