@haldwani हाइवे पर घायल मकैनिक युवक की उपचार के दौरान मौत बहिन ने लगाया हत्या का आरोप

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
ख़बर शेयर करें

युवक की ऊंचा पुल मे ऑटो रिपेरिंग की दुकान है

ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी एसकेटी डॉट कॉम

गौलापार स्थित हाईवे के किनारे घायल मिले युवक की शुक्रवार सुबह सुशीला तिवारी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।

मृतक की बहन का कहना है कि घटना कोई हादसा नहीं बल्कि हत्या है। उसके भाई को चाकू के वार से मौत के घाट उतारा गया है। बहिन ने दो युवकों पर शक भी जताया गया है। शहजाद की मौत के बाद हल्द्वानी पोस्टमार्टम हाउस लोगों की भीड़ लग गई। हंगामे की आशंका के चलते बनभूलपुरा पुलिस भी मोर्चरी पहुंच गई है। जहां कोतवाल ने लोगों को समझाने का प्रयास किया.


वार्ड 30 उजाला नगर निवासी शहाना के अनुसार उसके 27 वर्षीय भाई शहजाद की ऊंचापुल के पास ऑटो रिपेयरिंग की दुकान है। इसके अलावा अपने ऑटो भी है।

13 मई की दोपहर शहजाद अपनी पत्नी शाहीन को लेकर डॉक्टर के पास गया था। इस दौरान दो युवक भी ऑटो में थे। अस्पताल से पत्नी को घर छोड़ने के बाद युवक किसी काम से बाहर चला गया।

देर शाम जख्मी हालत में शहजाद हाईवे किनारे गौलापार स्थित एक पेट्रोल पंप के पास पड़ा मिला। स्थानीय लोगों की मदद से उसे उपचार के लिए एसटीएच लाया गया। जहां शुक्रवार सुबह युवक की मौत गई। सूचना मिलने पर स्थानीय लोग भी एकजुट हो गए। मृतक के स्वजनों का कहना है कि शहजाद की हत्या हुई।

घटना वाले दिन साथ घूम रहे दो युवकों को पकड़ने के बाद पुलिस को हकीकत पता चलेगी। वहीं, एसआई मनोज यादव ने लोगों को समझाते हुए कहा कि मामला काठगोदाम थाने से जुड़ा है। मामले की जांच के लिए सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं

ADVERTISEMENTS