#Haldwani #crimeहल्द्वानी- यहां दो युवकों ने महिला को बुरी तरह पीटा ,फाड़े कपड़े, गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी के बनभूलपुरा में पिट रहे देवर को बचाने पहुंची महिला को युवकों ने न सिर्फ बुरी तरह पीट दिया, बल्कि कपड़े फाड़ कर उसके साथ छेड़छाड़ भी की। दो समुदायों के बीच हुई इस घटना से बनभूलपुरा का साम्प्रदायिक माहौल बिगड़ते बचा। पुलिस ने आनन-फानन में महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस को दी तहरीर में जवाहर नगर निवासी कविता पत्नी श्याम सिंह ने कहा, बीती 17 अक्टूबर को उनका देवर सुनील टैंपो बाहर निकाल रहा था। तभी टक्कर लगने से जुनैद की मोटर साइकिल गिर गई। इससे नाराज जुनैद ने अपने साथी नवी अहमद, मो. जावेद पुत्र इंतजार, फिरासत अली पुत्र स्व. आले नवी, मो. आफताब पुत्र इंतजार व फाजिल ने सुनील को बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया। यह देख कविता, सुनील को बचाने पहुंची तो आरोपियों ने उसे भी पीटना शुरू कर दिया। हद तो तब हो गई जब इन युवकों ने महिला के कपड़े फाड़ दिए और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगे।
घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए और पीड़िता कविता ने थाने पहुंच कर पुलिस को तहरीर दी। मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच एसआई निधि शर्मा को दी गई। पुलिस ने घटनास्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों से आरोपियों की पहचान की और जावेद पुत्र इन्तजार हुसैन निवासी वार्ड 15 जवाहरनगर, फौजिल उर्फ फाजिल पुत्र लड्डन निवासी वार्ड 15 जवाहरनगर, जुनैद पुत्र इन्तजार निवासी वार्ड 15 जवाहरनगर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी, एसआई निधि शर्मा व कां. भूपाल सिंह थे।

ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS