हल्द्वानी – CBSE में चमके शैमफोर्ड स्कूल के छात्र- छात्राएं, 10वीं और 12वीं में 100% रहा स्कूल का रिजल्ट

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी – शैमफोर्ड सीनियर सेकेण्डरी स्कूल (Shemford School Haldwani) का 12वीं 10वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम शत प्रतिशत रहा है. विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सेकेंडरी व सीनियर सेकेंडरी स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए एक बार फिर से विद्यालय की शैक्षिक गुणवत्ता का प्रदर्शन किया। कक्षा 12वीं मे दिनेश रौतेला ने 95.4% अंकों के साथ विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। काजल पिमोली 95.2%, कमल कबड़वाल 93.2%, दिव्यांश पांडे 92.2%, दीक्षित पांडे 91.2%, केतन सिंह बोरा 91.2%, विशाल पाठक 91%, गंगा रौतेला 87.8%, खुशी भट्ट 87.8%, भावना 87%, हर्षित भट्ट 86.8%, तान्या सिंह 85.8% तथा प्रकृति पाठक ने 85.8% अंक हासिल किये.

Ad
Ad

कक्षा 10वीं में भी छात्र-छात्राओं का प्रदर्शन बेहतरीन रहा. आकांक्षा भण्डारी ने सर्वोच्च 98% अंक हासिल किये। यश पंत 95.6%, खुशी गुप्ता 95%, निशा 94.8%, मानसी भट्ट 93.2%, निहारिका पपोला 92.2%, दक्ष गरवाल 91.6%, मयंक तिवारी 91.6%, अंतरा अधिकारी 91%, कृष्णा सिंह बिष्ट 90.6%, भावना सामंत 88.6%, कंचन बिष्ट 88.6%, दिया भट्ट 88.6% तथा कनिका मेहरा, हर्षिता भट्ट, कनक ने 88.4% अंक हासिल किये। विद्यालय के छात्र यश पंत ने मैथ्स एवं सोशल साइंस विषयों में शत प्रतिशत अंक तथा साइंस में 99 प्रतिशत अंक हासिल किये साथ ही आकांक्षा भण्डारी ने मैथ्स विषय में शत प्रतिशत अंक हासिल किये.

विद्यालय प्रबंधक दयासागर बिष्ट, चेयरपर्सन ऋचा बिष्ट, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर राजेश बिष्ट, डायरेक्टर अकडेमिक्स अंजू भट्ट, प्रधानाचार्या संतोष पाण्डेय एवं वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी बी.एस मनराल, विनोद खोलिया एवं समस्त स्टाफ ने बोर्ड के सफल परिणाम के लिए हर्ष जताते हुए अभिभावकों व बच्चों को बधाई व शुभकामनाऐं दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.