हल्द्वानी ब्रेकिंग- काठगोदाम से नहर में बहे युवक का यहां मिला शव

हल्द्वानी। काठगोदाम में काॅलटैक्स के पास नहर में गिरे युवक का शव बुधवार को मुखानी के पास बरामद हुआ।
मंगलवार देर रात युवक नहर में गिरकर बह गया था, जिसके बाद पुलिस, एनडीआरएफ और सिंचाई विभाग की टीमों ने देर रात तक रेस्क्यू अभियान चलाया लेकिन सफलता नहीं मिली। बुधवार सुबह फिर से अभियान शुरू किया गया और युवक का शव मुखानी क्षेत्र की नहर से मिला।
मल्ला काठगोदाम चौकी इंचार्ज दिलीप कुमार ने बताया कि मृतक की पहचान रवि कुमार उर्फ मोनू (30) पुत्र स्व. राजपाल निवासी कांठ, मुरादाबाद के रूप में हुई है। वह इंद्रानगर काठगोदाम में अपनी बहन मंजू लता के साथ रहता था। उसके माता-पिता का पहले ही निधन हो चुका है। घटना के बाद सुरक्षा की दृष्टि से गौला बैराज को अस्थायी रूप से बंद कराया गया था।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें



नारायण मनराल के आगे नही चली विरोधियों की निर्विरोध बने पनियाली के उप प्रधान
खनन एवं वन विभाग की जुगलबंदी से अस्तित्व में आएगा संजीवनी वन