हल्द्वानी ब्रेकिंग : जिले के मैदानी क्षेत्रों में कल बंद रहेंगे सभी सरकारी एवं गैर सरकारी स्कूल रहेंगे बंद…

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें


शीतलहर व पाले के दृष्टिगत नैनीताल जनपद के मैदानी क्षेत्रों में 31 दिसंबर को विद्यालयों में अवकाश घोषितनैनीताल, 30 दिसंबर 2025 (सूवि.)जनपद नैनीताल के मैदानी क्षेत्रों में वर्तमान में पड़ रही कड़ाके की ठंड, शीतलहर एवं पाले की स्थिति को देखते हुए विद्यार्थियों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के हित में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया गया है।जिला मजिस्ट्रेट एवं अध्यक्ष, जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, नैनीताल द्वारा जारी आदेश के अनुसार तहसील हल्द्वानी, लालकुआँ, कालाढूंगी एवं रामनगर क्षेत्र में संचालित समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों तथा कक्षा 01 से 12 तक के सभी शासकीय, अशासकीय एवं निजी विद्यालयों में दिनांक 31 दिसंबर 2025 (बुधवार) को अवकाश रहेगा।यह अवकाश विद्यार्थियों/पंजीकृत बच्चों, विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों एवं शिक्षणेतर कर्मचारियों पर लागू होगा। संबंधित विद्यालय प्रबंधन, प्रधानाचार्य एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया गया है कि आदेश की सूचना समय से विद्यार्थियों एवं अभिभावकों तक पहुंचाना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने निर्देश देते हुए कहा कि दिए गए आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा तथा किसी भी प्रकार की शिथिलता को गंभीरता से लिया जाएगा।

ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS