हल्द्वानी- भाजपा जिलाध्यक्ष ने इस भाजपा पार्षद को पार्टी से किया निष्कासित
ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी। हल्द्वानी में हुए हत्याकांड में बीटेक के छात्र 24 वर्षीय नितिन लोहानी की गोली मारकर हत्या के मामले ने पूरे क्षेत्र को बुरी तरह हिला कर रख दिया। उक्त मामले में आरोप हल्द्वानी नगर निगम के पार्षद अमित बिष्ट उर्फ़ चिंटू पर लगे हैं, पुलिस द्वारा बाकायदा अमित बिष्ट को हिरासत में लिया गया है। इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी द्वारा पत्रकारों को भी विस्तृत जानकारी से अवगत कराया गया है, पुलिस प्रकरण की गहनता के साथ जांच कर रही है। इधर भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट द्वारा पार्षद एवं भारतीय जनता पार्टी के मंडल उपाध्यक्ष अमित बिष्ट को तत्काल प्रभाव से पार्टी से निष्कासित कर दिया है
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें



बिग न्यूज़ – डीएम से फोन पर हुई वार्ता को बिना सहमति के रिकॉर्ड कर ऑडियो प्रसारित करने पर न्यूज़ पोर्टल को नोटिस