हल्द्वानी- बाइक पलटने से युवक गंभीर घायल, समाजसेवियों ने भेजा अस्पताल,

ADVERTISEMENTS
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी। राष्ट्रीय राजमार्ग-109 पर हल्दूचौड़ चौराहे के समीप देर शाम सड़क हादसे में एक मोटरसाइकिल सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। अचानक अनियंत्रित होकर मोटरसाइकिल पलटने से युवक सड़क पर गिर पड़ा, जिससे उसके सिर और हाथ-पैरों में गंभीर चोटें आईं।
हादसे के बाद मौके पर पहुंचे वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हेमवती नंदन दुर्गापाल, हल्दूचौड़ पुलिस चौकी प्रभारी अर्जुन गिरी गोस्वामी एवं अन्य राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को हाईवे की एंबुलेंस के माध्यम से तत्काल डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय हल्द्वानी भिजवाया, जहां उसका उपचार किया जा रहा है।
घायल युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। बताया जा रहा है कि युवक हल्दूचौड़ क्षेत्र का ही निवासी है और संभवतः सड़क पार करते समय हादसे का शिकार हुआ।

ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS