हल्द्वानी- तेज रफ्तार कार का कहर: सड़क किनारे चल रहे युवकों को मारी जबरदस्त टक्कर, हालत गंभीर

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

haldwani road accident

हल्द्वानी में तेज रफ्तार कार का कहर देखने को मिला है। जहां बेकाबू स्कॉर्पियो कार ने सड़क किनारे चल रहे दो युवकों को जबरदस्त टक्कर मार दी। हादसे की पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गयी।

तेज रफ़्तार कार ने मारी सड़क में चल रहे युवकों को टक्कर

मामला चम्बल पुल के पास का बताया जा रहा है। जहां देर रात तेज रफ्तार सफेद रंग की स्कॉर्पियो कार ने सड़क किनारे चल रहे दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्ती थी की दोनों युवक उछलकर सड़क में जा गिरे। हादसे में दोनों युवक गंभीर घायल हो गए।

हादसे के बाद चालक फरार

घायलों को आनन-फानन में अस्पताल भिजवाया गया। फिलहाल दोनों युवकों का इलाज जारी है। घटना के बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। वहीं हादसे को लेकर पुलिस का कहना है कि स्कॉर्पियो चालक की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपी को अरेस्ट किया जायेगा।

ADVERTISEMENTS