हल्द्वानी -चुनाव से पहले कांग्रेस का कुनबा बड़ा, भारी संख्या में लोगों को दिलाई सदस्यता,पढ़ें कौन-कौन हुआ शामिल

ADVERTISEMENTS
ख़बर शेयर करें

चुनाव से पहले नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्या ने हल्द्वानी में 70 से अधिक लोगों को दिलाई कांग्रेस की सदस्यता,



हल्द्वानी। स्वराज आश्रम स्थित कांग्रेस कार्यालय में शुक्रवार को आयोजित सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम में भवाली क्षेत्र के 70 से अधिक लोगों ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की।

इनमें सामाजिक कार्यकर्ता शीलू कुमार की पत्नी एवं भवाली नगर पालिका की सभासद सपना कुमारी भी शामिल रहीं।
नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्या ने नए सदस्यों को कांग्रेस की सदस्यता दिलाकर उनका स्वागत किया।

उन्होंने कहा कि नए लोगों के पार्टी से जुड़ने से संगठन को मजबूती मिलेगी। कार्यकर्ताओं को जनहित के मुद्दों को लेकर सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। सदस्यता ग्रहण करने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरण कर खुशी जताई।

विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें
कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल, प्रदेश महामंत्री विजय सारस्वत, वरिष्ठ नेता हरेंद्र बोरा, गणेश उपाध्याय, पूर्व जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल, पूर्व चेयरमैन हेमंत बगड़वाल समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे

ADVERTISEMENTS