Haldwani:/- 20 वर्षीय युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, पड़ोसी युवक पर आरोप,

उस समय हड़कंप मच गया, जब एक व्यवसायी की 20 वर्षीय बेटी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। युवती के पिता ने पड़ोस में रहने वाले एक युवक पर उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने का आरोप लगाते हुए लालकुआं कोतवाली में तहरीर देकर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
जानकारी के अनुसार, वर्मा कॉलोनी, दो किलोमीटर बिंदुखत्ता निवासी व्यवसायी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी 20 वर्षीय बेटी अचानक घर से लापता हो गई। परिजनों ने आसपास और संभावित स्थानों पर उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। परिजनों को आशंका है कि पड़ोस में रहने वाला युवक उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है।
युवती के पिता ने पुलिस से आशंका जताई है कि आरोपी युवक उनकी बेटी के साथ कोई अप्रिय घटना कर सकता है। मामले की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने पुलिस से युवती की सकुशल बरामदगी और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
वहीं लालकुआं कोतवाली पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ब्रजमोहन सिंह राणा ने बताया कि आरोपी की तलाश के लिए पुलिस टीम गठित कर दी गई है। पुलिस संभावित स्थानों पर दबिश देने के साथ ही युवती की तलाश में जुटी है। उन्होंने जल्द ही युवती को बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किए जाने की बात कही है
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें



हलद्वानी के सीनियर सिटीजन बिष्ट ने रचा इतिहास