हेली सेवा के नाम पर ठगी करने वाला बिहार से अरेस्ट, पेड़ पर टांगता था वाईफाई राउटर

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें


उत्तराखंड साइबर पुलिस ने केदारनाथ यात्रा के हेलीसेवा बुक कराने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के एक शख्स को गिरफ्तार किया है। साइबर पुलिस ने इस शख्स को बिहार के गिरफ्तार किया है।

ADVERTISEMENTS


दरअसल कुछ दिनों पहले पुलिस को प्रशांत यादव नाम के एक शख्स से शिकायत मिली थी कि उससे केदारनाथ की हेलीसेवा के नाम पर 1 लाख 18 हजार रुपए की ठगी कर ली गई। पुलिस ने तहकीकात शुरु की तो पता चला कि ये ठगी बिहार से की गई है।

पुलिस ने जिस खाते में पैसे भेजे गए उसकी डिटेल निकाली गई। डिजीटल एविडेंस की तहकीकात करते हुए पुलिस बिहार पहुंची। बिहार के नालंदा से विकास नाम के एक शख्स को गिरफ्तार किया गया।

साइबर पुलिस की माने तो विकास ठगी को काफी पहले से अंजाम देता रहा है। क्लोन वेबसाइट्स बनाना के साथ ही इंटरनेट कॉलिंग करने तक का काम विकास आसानी से कर लेता था।


साइबर पुलिस के मुताबिक विकास अपने गांव के पेड़ पर वाईफाई राउटर को बांध कर इंटरनेट कॉलिंग करता था। इससे उसे ट्रेस करना मुश्किल हो जाता था।

ADVERTISEMENTS