रिसोर्ट के गार्ड के साथ के साथ दबंगई करना पड़ा भारी,शस्त्र लाइसेन्स हुआ निरस्त
डीएम ने की बड़ी सख्त कार्यवाही
हलद्वानी skt. com
डीएम ललित मोहन रयाल ने कानून व्यवस्था के मामले में सख्त रवैया अपनाते हुए रिसोर्ट के गार्ड के साथ दबंगई करने गोली चलाने वाले व्यक्ति के शस्त्र निरस्त कर दिया।
धमोला, थाना कालाढूंगी निवासी बहादुर सिंह बिष्ट पुत्र राम सिंह बिष्ट द्वारा रिसोर्ट में ड्यूटी पर तैनात गार्ड एवं रिसेप्शन स्टाफ के साथ अभद्रता करने तथा रिसोर्ट के गेट पर हवाई फायरिंग करने के मामले में जिला मजिस्ट्रेट नैनीताल ने कड़ा रुख अपनाया है।
प्रकरण में शस्त्र अनुज्ञप्ति की शर्तों एवं आयुध अधिनियम के प्रावधानों के उल्लंघन को गंभीरता से लेते हुए जिला मजिस्ट्रेट ने अभियोजन पक्ष की दलीलों को सुनने के उपरांत बहादुर सिंह बिष्ट का शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने का आदेश जारी किया है।
बताया गया है कि उक्त कृत्य से सार्वजनिक शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका उत्पन्न हो गई थी। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शस्त्र लाइसेंस की शर्तों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध भविष्य में भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें



नारायण मनराल के आगे नही चली विरोधियों की निर्विरोध बने पनियाली के उप प्रधान
खनन एवं वन विभाग की जुगलबंदी से अस्तित्व में आएगा संजीवनी वन