LPG Crisis: युद्ध के बीच सरकार का बड़ा ऐलान!, अब मिलेंगे डबल सिलेंडर

ख़बर शेयर करें

 

lpg-crisis-india-government-on-ftl-cylinder-chhotu-gas-cylinder-supply-double

ईरान और इजरायल के बीच जारी जंग के चलते भारत के साथ-साथ दुनिया के कई देशों में एलपीजी की किल्लत देखने को मिल रही है. हालांकि अब भारत सरकार ने इस संकट से निकलने की एक योजना बना ली है। सरकार ने जनता से एलपीजी की जगह पीएनजी कनेक्शन लेने की अपील की है। इसके साथ ही अब सरकार ने प्रवासी मजदूरों को भी बड़ी राहत दी है। अब किल्लत के बीच डबल सिलेंडर(FTL Cylinder) मिलेंगे।

LPG Crisis: युद्ध के बीच सरकार का बड़ा ऐलान!

दरअसल प्रवासी मजदूरों के लिए सरकार ने एलपीजी आपूर्ति दोगुनी कर दी है। हर राज्य में अब इनको मिलने वाले पांच किलों के फ्री ट्रेज एलपीजी सिलेंडर (FTL Cylinder) की संख्या को रोजाना अब दोगुनी कर दिया है। अतिरिक्त सिलेंडर राज्य की सरकारों और उनके Food/ Civil Supplies विभाग को दिए जाएंगे। OMCs यानी Oil Marketing Companies केवल इन्हें प्रवासी मजदूरों तक पहुंचाएगी।

अब मिलेंगे डबल सिलेंडर

सरकार के इस फैसले के बाद पांच किलो वाले एफटीएल सिलेंडर की रोजाना बिक्री एक लाख यूनिट से ऊपर जा सकती है। पेट्रोलियम मंत्रालय के अनुसार, अब तक 23 मार्च से करीब 6.6 लाख सिलेंडर बिक चुके हैं।

पेट्रोलियम मंत्रालय ने क्या बताया?

बताते चलें कि FTL सिलेंडर यानी 5 KG के छोटे सिलेंडर बाजार कीमत पर मिलते हैं। इसे लेने के लिए प्रमाण देने की जरूरत नहीं होती। पेट्रोलियम मंत्रालय ने बताया कि LPG वितरकों के पास किसी तरह की कोई कमी नहीं है