#google गूगल पर हेल्पलाइन नंबर ढूंढ़ना पड़ा भारी, ऑनलाइन सामान रिटर्न करने पर लगी लाखों की चपत

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

एक युवक को गूगल पर हेल्पलाइन नंबर ढूंढ़ना भारी पड़ गया। युवक ने मदद के लिए गूगल पर हेल्पलाइन नंबर ढूंढा। जो साइबर ठग का निकला। ठगों ने युवक के खाते से लाखों की रकम निकाल ली। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

ADVERTISEMENTS

गूगल पर हेल्पलाइन नंबर ढूंढ़ना पड़ा भारी
जानकारी के अनुसार कोतवाली प्रभारी पटेलनगर सूर्य भूषण नेगी ने बताया कि जगत निवासी कारगी ने तहरीर दी है। जगत ने बताया कि उसने एक ऑनलाइन कंपनी से एसी डस्ट प्रोटेक्शन कवर मंगाया था।

सामान मिलने के बाद डिलीवरी बॉय को पैसे दे दिए थे। लेकिन कवर का साइज छोटा होने के कारण वह उसे वापस करना चाहता था। युवक ने इसके लिए गूगल से कंपनी का हेल्पलाइन नंबर ढूंढा।

पुलिस जांच में जुटी
युवक ने हेल्पलाइन नंबर पर फ़ोन किया तो फोन रिसीव करने वाले ने खुद को कंपनी का प्रतिनिधि बताते हुए बैंक खाते और एटीएम की जानकारी मांगी। पीड़ित ने फ़ोन पर जैसे ही अपनी जानकारी साझा की उसके खाते से 9,06,960 रुपए कट गए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS